ओबीसी-एससी-एसटी महा आंदोलन: संतोष वर्मा कार्रवाई के विरोध में सरकार पर पक्षपात का आरोप

भोपाल। गोविंदपुरा स्थित भेल दशहरा मैदान में रविवार को ओबीसी–एससी–एसटी का महा आंदोलन आयोजित किया गया. इसमें अपाक्स से जुड़े कर्मचारी संगठनों के साथ ही से ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कर्मचारी, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लिया. इंजीनियर पटेल ने इस मौके पर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण और एकतरफा है. इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग गहराई से आहत हुआ है.

पटेल ने कहा है कि संतोष वर्मा द्वारा किसी भी जाति, वर्ग या समाज के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की गई थी. उनके कथन के भावार्थ को समझे बिना कुछ लोगों ने जानबूझकर दुष्प्रचार किया और उसी के आधार पर भाजपा सरकार ने वस्तुस्थिति को जाने-समझे बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर डीओपीटी को प्रस्ताव भेज दिया. यह सामाजिक न्याय की आवाज को दबाने का सुनियोजित प्रयास है.

Next Post

भूमि एसोसियेट्स दिल्ली का सीधी चैलेंज कप में कब्जा

Sun Jan 18 , 2026
सीधी ।मध्यप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के आज हुए फाइनल के रोमांचक महामुकाबले में फ्रेंचाइजी रहीश सिंह की टीम भूमि एसोसियेट्स दिल्ली विजेता […]

You May Like