
सीधी ।मध्यप्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के आज हुए फाइनल के रोमांचक महामुकाबले में फ्रेंचाइजी रहीश सिंह की टीम भूमि एसोसियेट्स दिल्ली विजेता बन ट्रॉफी में अपना कब्जा जमाया। खेल में दमदार प्रदर्शन के साथ फ्रेंचाइजी कुशाग्रपति त्रिपाठी की टीम समय प्रेस भदोही यूपी उपविजेता रही।
आज फाइनल मैच के समापन में सीधी सांसद डॉ.राजेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के.के.तिवारी प्रायोजक कुंवर एण्ड ब्रदर्स राकेश सिंह बाघेल, फ्रेंचाइजी अपर्णा त्रिपाठी,विनय सिंह परिहार, हरपाल सिंह,इंजी.आर.बी.सिंह ,नीरज शर्मा, रहीश सिंह, के.डी.सिंह, अनिल सिंह, सहयोगी पार्टनर राजेश सिंह, हिमांशु सिंह, सुनील भूर्तिया
विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, धर्मेन्द्र राय , डॉ.नीलू सिंह, अवनीन्द्र सिंह, नीरज सिंह , डॉ.अजय मिश्रा, देवेन्द्र मिश्रा के विशेष आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का फाइनल मुकाबला आज छत्रसाल स्टेडियम में भूमि एसोसिएट दिल्ली एवं समय प्रेस भदोही उत्तरप्रदेश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मे 5 विकेट के नुकशान पर 331 रनो का विशाल लक्ष्य उत्तरप्रदेश के सामने रहा जिसमे आज के मैन ऑफ़ थे मैच रहे बग्गा शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 83 गेंदों मे
पांच छक्के 14 चौक के मदद से शानदार 127 रन की परी खेली!
जवाबी पारी में उत्तर प्रदेश लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 192 में पूरी टीम सीमिट गई और सीधी चैलेंज कप सीजन 9 की विजेता की ट्रॉफी दिल्ली ले गई।
टूर्नामेंट के समापन आयोजन में प्रतिवेदन सचिव जी.डी.भट्ट तथा आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा एवं सफल संचालन सौरभ सिंह ने किया। टूर्नामेंट के प्रायोजक एवं समिति के अध्यक्ष डॉ अनुप मिश्रा एवं अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता और खिड़कियों को ट्राफी तथा मेडल दिया गया। फ्रेंचाइजी और सहयोगी पार्टनर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कौशल मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं
बग्गा बने मैन ऑफ द मैच
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच दिल्ली के बग्गा मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रताप मार्बल राजेश सिंह द्वारा दिया गया । प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सिंह द्वारा दिल्ली के कौशल शुमान को दिया गया।
सीधी में अन्तर्राष्ट्रीय खेल के लिए आयोजन समिति को बधाई: राजेन्द्र शुक्ला अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 के आज फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि विन्ध्य की धरा सीधी में विदेशी टीम मालदीव के भाग लेने से यह क्रिकेट टूर्नामेंट अन्तर्राष्ट्रीय हो गया है। सीधी के लिए ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन -9 के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति अध्यक्ष डॉ अनुप मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम के साथ -साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से से इस आयोजन को सफल बनाने वाले सभी बधाई के पात्र हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि मैं खुद क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं। खेल में हार से खिलाड़ियों को निराश नही होना चाहिए क्योंकि मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इस पंक्ति क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिले, यह भी सही वह भी सही, वरदान माँगूँगा नहीं, हार नहीं मानूंगा को ध्यान में रखकर खेल खेलते रहना चाहिए।
सीधी को स्टेडियम की सौगात दिलाने का होगा सार्थक प्रयास :- डॉ राजेश
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला अपने व्यस्ततम समय से कुछ समय निकालकर सीधी चैलेंज कप के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया उसके लिए सीधी की जनता तरफ से बहुत-बहुत आभार |
सीधी लगातार मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर भी खेल की दिशा में अपना उत्तम प्रदर्शन कर रही है और हम प्रयास करेंगे की सीधी सीधी की जनता को जल्द से जल्द एक बेहतर स्टेडियम की सौगात देने का सार्थक प्रयास किया जायेगा।
००००
मीडिया पार्टनर नवभारत ने सीधी चैलेंज कप टूर्नामेंट समिति को दिया स्मृति चिन्ह
सीधी चैलेंज कप सीजन-9 टूर्नामेंट के आठ वर्षों के आयोजन से जिले को अंतर्राज्यीय क्रिकेट में मिली पहचान के लिए लगातार तीसरी बार रहे मीडिया पार्टनर नवभारत द्वारा सीधी चैलेंज कप टूर्नामेंट समिति सीधी के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मीडिया पार्टनर नवभारत ने जिले में क्रिकेट टूर्नामेंट के वृहद आयोजन के लिए समिति के संरक्षक डॉ.राजेश मिश्रा, अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्र, सचिव गुरूदत्त भट्ट, उपाध्यक्ष अजीत सिंह लल्ला,विधि सलाहकार एडवोकेट आर.बी.सिंह ,कोषाध्यक्ष डॉ.विक्रम सिंह, सहसचिव अमित सिंह मुन्ना, आईटी सेल धु्रवसेन सिंह, सलाहकार भूपेन्द्र तिवारी, सहायक सदस्य अभिमन्यु सिंह मिंटू , प्रमोद द्विवेदी, दिग्विजय सिंह बम्फोर्ट, मीडिया प्रभारी सुनील पाण्डेय, राजकुमार सिंह,संतोष सिंह बाघेल, प्रदीप मिश्रा, मण्डलीक मिश्रा, पुष्पराज सिंह भोलू, अटल सिंह, मकराध्वज सिंह, विकास मिश्रा बिक्कू, राजीव शर्मा,नीरज कुंदेर, साजिद सहित समिति के समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
