व्यक्ति नहीं, पार्टी की विचारधारा से जुड़ेः दिग्विजय सिंह

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शनिवार को ग्वालियर आये। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे व्यक्ति नहीं, पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है। आखिरी दम तक लड़ेंगे, चाहे सामने कोई भी हो।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी को अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी द्वारा तय गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन जिला अध्यक्षों का कार्यकाल पांच साल पूरा हो चुका है, उन्हें बदला जाना चाहिए। नए पदों पर ऐसे नेताओं को मौका मिलना चाहिए जो भाजपा से कोई समझौता न करें और जो हाल ही में पार्टी में आए हों, उन्हें ये पद नहीं दिए जाने चाहिए। दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा कि पार्टी में जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी उन नेताओं को सौंपी जानी चाहिए जो पिछले पांच वर्षों से पार्टी में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा और न ही किसी की सिफारिश करूंगा। मैं इस मामले में पार्टी नहीं बनूंगा।

Next Post

सरकार पर दस हजार की कॉस्ट

Sat Jun 14 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ दो कर्मियों के नियमितिकरण संबंधी अन्य लाभ न देने के मामले को सख्ती से लिया। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने मामले में सरकार पर दस हजार रुपये की कॉस्ट लगाई है। वहीं पूर्व आदेश के परिपालन में […]

You May Like