भोपाल। कोलार में कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन… थाली-चम्मच बजाए, बीन-पुंगी बजाई और महापौर-सांसद को गुमशुदा घोषित कर दिया!
मंदाकिनी चौराहे पर कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।महिला कार्यकर्ताओं ने थाली-चम्मच बजाकर भोपाल की महापौर को जगाने की कोशिश की, तो युवाओं ने बीन और पुंगी बजाकर भोपाल सांसद और सीलिंग के मुद्दे पर चुप बैठे हुजूर विधायक पर तंज कसा।
कांग्रेस का आरोप है कि सीलिंग कार्रवाई के चलते व्यापारी परेशान हैं, दुकानें बंद हैं और आम लोग भी प्रभावित हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि चुप हैं।कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जनप्रतिनिधि जल्द नहीं जागे, तो उनके घरों के बाहर ढोल बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।
साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल का मास्टर प्लान जल्द लागू करने की मांग की गई, ताकि कोलार के व्यापारियों और रहवासियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
