भिंड: दबोह नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में ‘सकल हिन्दू समाज सम्मेलन’ का आयोजन हुआ। “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई-भाई” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। सर्वप्रथम नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।तदोपरांत कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम में उपस्थित विद्वान संतों और प्रखर वक्ताओं ने सामाजिक समरसता और अखंड हिंदुत्व का संदेश दिया।
मंच पर महंत प्रवीण दास महाराज (रामबाड़ा आश्रम, अमरा मौठ), महंत राघवदास महाराज (महामंडलेश्वर, संकट मोचन मंदिर बिचौली), महंत मूर्तिदास महाराज (मंडल अध्यक्ष,अखिल भारतीय संत समाज)और स्वतंत्र दास महाराज (रौन) की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री (मध्य भारत प्रांत) नवल भदौरिया, संजीव तिवारी, भगवान दास नायक, कालीचरण रजक, विनोद ओमथरिया और लल्लू बाल्मीक दबोह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, तिलक और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर गौमाता का विधि-विधान से पूजन किया गया।
