कोयलखूंथ में बाइक-ऑटो की भिड़ंत, दो गंभीर घायल

सिंगरौली। कोयलखूंथ में बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना माड़ा निवासी अशोक शाह ने संगठन के संस्थापक अंकित सिंह को दी। सूचना मिलते ही अंकित सिंह ने संगठन के सदस्यों से तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद की अपील की।

ग्राम ढेंका से सत्येंद्र सिंह और खुटार से दशरथ सिंह घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद अजीत सिंह, अम्ब्रेश सिंह, विकेश सिंह एवं अमित सिंह ने स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से डायल 112 की मदद लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। संगठन के सदस्यों की इस तत्परता और सेवाभाव की स्थानीय लोगों ने सराहना की। संगठन ने कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।

Next Post

आदिवासी दिवस मनाने के लिए हमें भाजपा की अनुमति की जरूरत नहीं, इसे पूरे उत्साह से मनाते रहेंगे: भूरिया

Sat Nov 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आदिवासी समाज के प्रति नफरत रखने का आरोप लगाया है। श्री भूरिया ने शनिवार […]

You May Like

मनोरंजन