सीएसके के जेमी ओवर्टन आईपीएल से बाहर, डियान फॉरेस्टर लेंगे उनकी जगह

चेन्नई, 14 मई (दिल्ली) आईपीएल 2026 में प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को एक और बड़ा झटका लगा है क्योंकि ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन जांघ की चोट की जांच के लिए वापस इंग्लैंड लौट गए हैं। चेन्नई ने ओवर्टन की जगह डियान फॉरेस्टर को टीम में शामिल किया है। डियान फॉरेस्टर ओवर्टन की जगह 75 लाख रुपये में सीएसके में शामिल होंगे। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फॉरेस्टर ने मार्च 2026 में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ डेब्यू किया था और उन्होंने पाँच इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 83 रन बनाए हैं। सीएसके ने बुधवार रात को सोशल मीडिया पर कहा, “जेमी ओवर्टन को दाईं जांघ में चोट लगी है और चोट से संबंधित आगे की जांच और प्रबंधन के लिए वह स्वदेश लौटेंगे।”

इस सीजन में इस समय तक ओवर्टन 17.78 की औसत और 8.89 की इकॉनमी के साथ 14 विकेट लेकर सीएसके के लिए दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सीएसके के पिछले मुक़ाबले में वह प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे थे। 11 मई को एलएसजी के ख़िलाफ़ चेपॉक में सीएसके की पांच विकेट से जीत में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। बुधवार को ही सीएसके ने चोट के चलते सीज़न से बाहर हुए रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मक्नील नोरोन्हा को अपने दल में शामिल किया था। इससे पहले तक इस सीज़न में सीएसके के कुल चार खिलाड़ी पूरे सीज़न से बाहर हो चुके हैं। घोष के अलावा, नैथन एलिस, आयुष म्हात्रे और ख़लील अहमद सीज़न से बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही एम एस धोनी और ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन अभी तक इस सीज़न एक भी मुक़ाबला नहीं खेल पाए हैं। इस समय सीएसके 11 मुक़ाबलों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

.....

Next Post

भारत की अंडर -18 पुरुष और महिला टीमें ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए तैयार

Thu May 14 , 2026
भोपाल, 14 मई (वार्ता) भारतीय पुरुष और महिला अंडर-18 हॉकी टीमें 15 से 20 मई तक यहां के उद्धव दास मेहता (भाई जी) साई सेंट्रल सेंटर में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के साथ चार मैचों की सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं। यह दौरा 29 मई से जापान के […]

You May Like