बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी बस

बुधनी. सोमवार दोपहर बरेली से नर्मदापुरम जा रही बस बगवाड़ा के पास बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे उतर कर पलट गई. जिसमें 20 लोगों को चोटें आई हैं. वहीं बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. एसडीएम दिनेश तोमर, तहसीलदार ललित सोनी, एसडीओपी रवि शर्मा, थाना प्रभारी डीएसपी चैन सिंह रघुवंशी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार बरेली से नर्मदापुरम जा रही मालवीय बस क्रमांक एमपी 38पी 0612 ने बगवाड़ा के पास बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे जाकर पलट गई. इस हादसे में बगवाड़ा निवासी 49 वर्षीय मांगीलाल आ. सुंदरलाल एवं 17 वर्षीय हिमेश आ. मांगीलाल दोनों बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर घायल हुए थे. जिन्हें नर्मदापुरम निजी अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं बस में सवार अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल बुधनी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया.

बस में करीब 60 यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर यात्रियों की चीख पुकार मच गई. जिसमें ग्रामीणों ने बस में घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला. घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से भाग निकले. प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो बस तेज रफ्तार में आ रही थी. बाइक सवार युवक जैसे ही सड़क पर पहुंचे तो सामने से आ रही बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जाकर दो पलटी मारी. हादसे के घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

इस मामले में एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि बस में सवार 20 सवारियों को चोटें आई हैं वहीं बाइक सवारों को नर्मदापुरम इलाज के लिए ले जाया गया है.

Next Post

कांग्रेस का कल से शुरू होगा दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण 

Mon Aug 11 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) कार्यालय में 12 और 13 अगस्त को आयोजित होने वाले दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य मीडिया प्रमुख और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मुकेश नायक ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 65 कांग्रेस नेता भाग लेंगे। सभी […]

You May Like