जिले की प्रतिभाओं को कलेक्टर कोचर ने किया सम्मानित 

दमोह.भारतीय वन सेवा व मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाली जिले की प्रतिभाओं यथा कुमारी श्रुति जैन और अनामिका रोहित को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कुमारी श्रुति जैन ने भारतीय वन सेवा में सफलता प्राप्त कर अपने दमोह जिले सहित पथरिया का नाम रोशन किया श्रुति के पिता दिनेश जैन किराना व्यापारी है, इसी तरह अनामिका रोहित ने अपनी नौकरी के साथ-साथ प्रयास करते हुए तकनीकी शिक्षा के रोजगार व कौशल विकास विभाग में उपसंचालक के पद पर सफलता प्राप्त की है. अनामिका के पिता आदिम जाति कल्याण विभाग में मंडला जिले में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है अनामिका का परिवार दमोह का मूल निवासी है.

Next Post

आदिवासियों के अवैध मकानों पर चली जेसीबी 

Thu May 29 , 2025
सीधी।मध्यप्रदेश के सीधी जिले में न्यायालय के आदेश में बड़ी कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 10 आदिवासी परिवारों के घरों को जेसीबी से गिरा दिया। इस कार्रवाई के करीब तीन दर्जन से अधिक आदिवासी बेघर हो गए हैं। नगर पालिका परिषद सीधी अंतर्गत डैनिहा गांव का […]

You May Like

Play sound