नरवाई जलाने वाले 8 लोगों पर प्रकरण किया गया दर्ज

छिंदवाड़ा. शिकायत मिलने पर चौरई और अमरवाड़ा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नरवाई जलाने का प्रकरण दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौरई में ग्राम बिंझावाडा निवासी कृषक गिरजानंद सनोडीया द्वारा नरवाई जलाने के संबंध में डालचंद सनोडीया निवासी हरणभटा की पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई. कृषक द्वारा अपनी रिपोर्ट में अवगत कराया गया है कि डालचंद सनोडीया कृषक द्वारा दोपहर के समय अपने खेत में नरवाई में आग लगाई गई कलेक्टर द्वारा इस संबंध में प्रतिबंधित आदेश भी जारी किया गया इसके उपरांत भी कृषक द्वारा नरवाई जलाई गई जिससे कि शिकायतकर्ता कृषक गिरजानंद सनोदिया के यहां रखे पाइप समेत अन्य कृषि उपकरण जल गए. शिकायत मिलने पर पुलिस ने डालचंद्र सनोडिय़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया.

वहीं अमरवाड़ा पुलिस ने नरवाई में आग लगाने पर नारायण पिता रोशन लाल लोधी, मोतीलाल पिता खुर्शीराम साहू, ओमप्रकाश पिता खुर्शीराम साहू, अजय पिता बालकृष्ण साहू, दीनदयाल पिता बालकृष्ण साहू, श्याम सिंह पिता कोटू सिंह राजपूत तथा शक्ति नारायण पिता गुमान सिंह राजपूत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था:पटेल

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल, 09 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा कर उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव […]

You May Like