प्राणघातक हमले के फरार आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

बनखेड़ी। नयागांव निवासी भाजपा नेता सोनू साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन मुख्य आरोपियों को पुलिस ने धर-दबोचा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

क्या था पूरा मामला

थाना प्रभारी विजय सनस से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च महीने में पुरानी व आपसी रंजिश के चलते नयागांव के भाजपा नेता सोनू साहू पर रास्ते में घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया था। इस प्राणघातक हमले में सोनू साहू को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस पूरे मामले में कुल चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया था, जो घटना को अंजाम देने के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मामले के आरोपी पिपरिया क्षेत्र में छिपे हुए हैं

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विजय सनस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों खुमान सिंह किरार, हरि बाबू किरार, गोपाल किरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों को जेल भेज दिया है।

“मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रहे हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।”

विजय सनस, थाना प्रभारी बनखेड़ी

Next Post

राष्ट्रपति के बैतूल दौरे की तैयारियां: हेलीपैड निर्माण के लिए नर्मदापुरम से मंगाया गया डामर

Thu Jun 11 , 2026
बैतूल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 18 जून को प्रस्तावित बैतूल दौरे की तैयारियों के तहत प्रशासन ने हेलीपैड निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। डामर की स्थानीय उपलब्धता प्रभावित होने के कारण हेलीपैड निर्माण के लिए पड़ोसी नर्मदापुरम जिले से 28 टन डामर मंगवाया गया है। सूत्रों के अनुसार […]

You May Like