पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 48 अवैध हथियार जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी, परिवहन और अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पिछले दो सप्ताह में पांच जिलों से 48 अवैध हथियार जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान जिंदा कारतूस, हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और वाहन भी बरामद किए गए हैं।छतरपुर, खरगोन, ग्वालियर, इंदौर और मुरैना में हुई कार्रवाई के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनसे अवैध हथियारों के स्रोत और इनके पीछे सक्रिय नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

खरगोन में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 20 देशी पिस्टल जब्त की गईं और हथियार निर्माण व तस्करी से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ग्वालियर में ‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत 15 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर देशी कट्टे और जिंदा राउंड बरामद किए गए।छतरपुर में अवैध हथियार निर्माण की दो फैक्ट्रियों का खुलासा कर दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इंदौर में चार हथियार और कारतूस जब्त किए गए। मुरैना में फायरिंग मामले में चार आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर तीन कट्टे बरामद किए गए।

Next Post

दुबई के निवेशकों को भाया मप्र 53 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हुए प्राप्त

Wed Sep 9 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 6 से 8 सितंबर का दुबई दौरा मध्यप्रदेश की निवेश रणनीति को वैश्विक मंच पर नए विस्तार देने वाला रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा निवेश के साथ तकनीक, बाजार, निर्यात और रोजगार को जोड़कर मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश एवं विनिर्माण का प्रमुख केंद्र […]

You May Like