बारिश की चिंता के बीच दक्षिण अफ्रीका की नजर लगातार पांचवीं जीत पर

कोलंबो , 20 अक्टूबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम मंगलवार को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के 22वें मैच में बारिश की संभवना के बीच पाकिस्तान को हराकर कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

कोलंबो में लगातार हो रही बारिश ने पहले ही टूर्नामेंट के कार्यक्रम को बाधित कर दिया है । ऐसे में यह माना जा रहा है कि बारिश के कारण मैच को छोटा या रद्द करना पड़ सकता है। पाकिस्तान को मौसम की मार झेलनी पड़ी है, उसके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए। कप्तान फातिमा सना की टीम सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदों को फिर से ज़िंदा करने के लिए पूरे 50 ओवरों के मैच के लिए बेताब है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका कप्तान लॉरा वोल्वाईट की अगुवाई में इस मैच में शानदार प्रदर्शन के साथ उतरेगा, क्योंकि उसने लगातार चार जीत दर्ज करके नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम है। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच को जीत कर वह अपनी अपराजेयता को बरकरार रखना चाहेगी। वोलवार्ड्ट, पांच पारियों में 180 रन बनाकर, टीम की सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी हुई हैं, जबकि ऑलराउंडर मारिजान कैप, क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है।

वहीं पाकिस्तानक ीकी बात की जाये तो बल्लेबाज़ों का लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना उसकी एक बड़ी चिंता का विषय रहा है। मुनीबा अली और आलिया रियाज ने अच्छी फॉर्म दिखाई है, जबकि कप्तान फ़ातिमा सना ने नौ विकेट लेकर टीम का नेतृत्व किया है। हालांकि, फ़ॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका को चुनौती देने के लिए टीम को सामूहिक प्रयास की जरूरत होगी। दक्षिण अफ्रीका का महिला विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है और उसने पिछले चारों मुकाबलों में जीत हासिल की है।

इस सीजन में प्रेमदासा की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 220 रहा है, और अगर बारिश के कारण खेल में बाधा बनी रहती है, तो दोनों टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगी।

दक्षिण अफ़्रीका महिला टीम की संभावित एकादश:- लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, मारिज़ैन कप्प, काराबो मेसो (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, नोंदुमिसो शंगासे, मसाबाता क्लास और नॉनकुलुलेको म्लाबा

पाकिस्तान महिला टीम की संभावित एकादश:- फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, आलिया रियाज, सिदरा अमीन, नतालिया परवेज, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और रमीन शमीम

Next Post

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराया

Mon Oct 20 , 2025
क्राइस्टचर्च 20 अक्टूबर (वार्ता) फिल सॉल्ट (85) और कप्तान हैरी ब्रूक (78) की अर्धशतकीय पारियों के बाद आदिल राशिद (चार विकेट) और अन्य गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड को 65 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड तीन […]

You May Like