चालू खाते का घाटा दूसरी तिमाही में कम होकर 12.3 अरब डॉलर पर

मुंबई, 01 दिसंबर (वार्ता) चालू खाते का घाटा (सीएडी) मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कम होकर 12.3 अरब डॉलर रह गया जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत है।

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सीएडी 20.8 अरब डॉलर (जीडीपी का 2.2 प्रतिशत) रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि वस्तु व्यापार घाटा 87.4 अरब डॉलर रहा। यह एक साल पहले 88.5 अरब डॉलर था।

वहीं, सेवाओं के निर्यात से प्राप्त शुद्ध आय 44.5 अरब डॉलर से बढ़कर 50.9 अरब डॉलर पर पहुंच गयी।

शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 2.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) नकारात्मक रहा है और एफपीआई निवेशकों ने 5.7 अरब डॉलर की शुद्ध निकासी की है। अनिवासी भारतीयों की निवेश एक साल पहले के 6.2 अरब डॉलर से घटकर 2.5 अरब डॉलर रह गया।

 

Next Post

इंडिया गेट विरोध प्रदर्शन मामले में तीन विद्यार्थियों को पुलिस हिरासत

Mon Dec 1 , 2025
नयी दिल्ली (01 दिसंबर) दिल्ली की एक अदालत ने 23 नवंबर को इंडिया गेट पर हुए विरोध प्रदर्शन मामले में सोमवार को तीन विद्यार्थियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि चौथे विद्यार्थी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अदालत ने क्रांति उर्फ प्रियांश सिंह, रवजोत कौर […]

You May Like