रीवा सेंट्रल जेल में कैदी की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

रीवा। केन्द्रीय जेल रीवा में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मौत को लेकर परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया है. मारपीट के मामले में बंद राजकुमार साकेत की मौत के बाद सुबह परिजनो को सूचना दी गई. अस्पताल पहुंचे परिजनो ने विरोध करते हुए हत्या का आरोप लगाया. हालत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन परिजनो को किसी तरह की सूचना नही दी गई. परिजनो का कहना है कि कोई बीमारी नही थी, तीन दिन पहले मिलने पहुंचे थे तो सब कुछ ठीक था. परिजनो ने जमकर हंगामा करते हुए जांच की मांग की है.

मृतक की पत्नी शिवकुमारी साकेत ने बताया कि उसका विवाद पड़ोसियो से था और संदेह है कि जेल प्रबंधन से मिलकर मेरे पति की हत्या की गई है. पूरे मामले की जांच होनी चाहिये. संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ अतुल सिंह ने बताया कि बंदी को अस्पताल में उपचार के लिये सुबह लाया गया था, जहा उसकी मौत हो गई. उधर जेल प्रबंधन का कहना है कि तबियत बिगडऩे पर अस्पताल भेजा गया था जहा उसकी मौत हुई है. जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह निराधार है.

Next Post

योगी ने किया जातीय जनगणना के फैसले का स्वागत

Wed Apr 30 , 2025
लखनऊ 30 अप्रैल (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना के फैसले का स्वागत किया है। योगी ने एक्स पर लिखा “ 140 करोड़ देशवासियों के समग्र हित में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सीसीपीए द्वारा जाति जनगणना को आगामी जनगणना में शामिल किए जाने […]

You May Like