मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद और रोहित यादव ने भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता

चेन्नई 25 अगस्त (वार्ता) मुरली श्रीशंकर ने अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में लंबी कूद तथा रोहित यादव ने 83.65 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। मुरली श्रीशंकर ने रविवार को 8.06 मीटर की छलांग लगाकर लंबी कूद का खिताब जीता। उन्होंने इस सीजन में अपनी सभी स्पर्धाओं में जीत हासिल की। हालांकि वह अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पुरुषों की लंबी कूद के 8.27 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क से चूक गए। एस लोकेश (7.71 मीटर) और स्वामीनाथन आर (7.70 मीटर) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।
8.41 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखने वाले श्रीशंकर ने अपने करियर में पांच बार 8.27 मीटर की छलांग लगाई है।
टोक्यो 25 के लिए अधिकांश क्वालीफिकेशन विंडो चूकने के बाद, श्रीशंकर के लिए रैंकिंग के माध्यम से आगामी वैश्विक प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है। योग्य एथलीटों की अंतिम सूची 27 अगस्त को घोषित की जाएगी।
वहीं पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में, रोहित यादव ने 83.65 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सचिन यादव (83.20 मीटर) दूसरे और शिवम लोहाकारे (80.20 मीटर) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
रोड टू टोक्यो 25 में 57वें स्थान पर रहे रोहित को विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के लिए 85.50 मीटर के प्रवेश मानक को पार करना था। गत विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा के टोक्यो में जगह पक्की होने के साथ, भारत से टोक्यो में कम से कम तीन थ्रोअर उतारने की उम्मीद है। सचिन यादव (22वें) और यश वीर सिंह (30वें) वर्तमान में कट-ऑफ रैंकिंग में हैं। यश वीर सिंह ने अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में 76.22 मीटर की दूरी तय करके चौथा स्थान हासिल किया।

Next Post

फातिमा सना की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम में अनकैप्ड ऐमन फातिमा

Mon Aug 25 , 2025
लाहौर 25 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान ने 30 सितंबर से शुरु होने वाले महिला एकदिवसीय विश्व कप के लिए फातिमा सना की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में 20 वर्षीय युवा बल्लेबाज ऐमन फ़ातिमा को शामिल किया है। आगामी विश्वकप की तैयारी के तहत यही टीम 16 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका […]

You May Like

मनोरंजन