खरगोन में आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या

खरगोन, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में आज एक आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या का मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने बताया कि ननकोड़ी ग्राम में 56 वर्षीय हिरमन बाई सेंगर आज सुबह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पाई गई थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि उसे मुंह दबाकर हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि मृतका के पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी, और उसका एक लड़का इंदौर रहता है जबकि दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। वह आंगनबाड़ी सहायिका का कार्य करती थी और उसने घर में ही छोटी किराने की दुकान खोल रखी थी।
उन्होंने बताया कि अलमारी के दो ड्रावर खुले पाए गए हैं। उन बताया कि एफएसएल, डॉग स्क्वायड, फिंगर एक्सपट्र्स और साइबर की टीमों ने भी घटनास्थल की जांच की है। उन्होंने बताया कि यह प्रतीत होता है कि चोरी के उद्देश्य से घुसे व्यक्ति ने महिला के जागने अथवा उसे पहचान लिए जाने के चलते मुंह दबाकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि आज सुबह दूध वाला जब अकेले रहने वाली हिरमन बाई के घर पहुंचा तो किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं पाए जाने पर उसने पड़ोसियों को और रिश्तेदारों को खबर की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम के उस हिस्से में करीब 20 घर हैं, जिसमें आठ घर सूने हैं।
चैनपुर पुलिस सूत्रों के अनुसार इंदौर से मृतक महिला के पुत्र विजय सेंगर को बुलवाया गया , जिसने आज सायं बताया कि करीब डेढ़ किलो चांदी व अन्य छुटपुट आभूषणों की चोरी हुई है। महिला ने कल रात करीब 9:00 बजे तक परिजनों से मोबाइल पर चर्चा भी की थी। इससे यह प्रतीत होता है कि घटनाक्रम देर रात अथवा सुबह का है।

Next Post

अचार तुड़ाई एवं संग्रहण पर 31 मार्च तक प्रतिबंध

Wed Feb 26 , 2025
पन्ना, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश वनोपज जैव विविधता संरक्षण पोषण कटाई नियम के तहत आगामी 31 मार्च तक अचार फलों के तुड़ाई व संग्रहण पर रोक लगाई गई है। वन मण्डलाधिकारी दक्षिण वन मण्डल अनुपम शर्मा ने जानकारी है कि म.प्र. वनोपज जैव विविधता संरक्षण पोषण कटाई नियम 2005 के […]

You May Like