महिला पार्षद पर हमले के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने दिया धरना

गंजबासौदा: वार्ड क्रमांक 4 की महिला पार्षद श्रीमती नीलू मणिभाई अहिरवार ने वार्ड में अवैध शराब बिक्री पर कई बार जिला पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों को शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई न होने से इस धंधे में लगे आरोपियो के हौसले बुलंद हैं.बीती रात शराब विक्रेता ने महिला पार्षद के घर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. सुबह आरोपी पुनः हथियार लेकर पार्षद के घर पहुंच गया. इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस पार्षद दल और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर पुलिस प्रशासन के विरोध में सांकेतिक धरना दिया.

धरने के दौरान कांग्रेस ने 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही बीट प्रभारी को निलंबित करने, उनकी कॉल डिटेल जांचने और वार्ड में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की. चेतावनी दी गई कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो कांग्रेस पार्टी और पार्षद दल पुलिस थाने का घेराव करेंगे.इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद सौदान सिंह यादव, जगदीश व्यास, राहुल ठाकुर, कल्याण सिंह नागौरी, सुनील पिंगले, मणिभाई अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य सीमा अहिरवार, पार्षद मंजू कुशवाह, अनिल पाठक, सुजीत सराठे, विनोद जैन, लालाराम चंदेल, विद्या यादव, विनीता सहरिया, विष्णु शर्मा, बी. डी. शर्मा, विकास सेन, हरीश भावसार, अंसार खान, भीकम सिंह, अभिनव पालीवाल, पवन वर्षा अहिरवार, गिरजबाई, राधाबाई सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Next Post

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी फिर हड़ताल पर

Tue Oct 28 , 2025
शिवपुरी:शिवपुरी जिले के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में फिर लगभग 500 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं इनसे से सफाईकर्मी, सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड बॉय एवं अन्य स्टाफ भी शामिल हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगे यह है कि डेढ़ साल से लंबित बोनस और एरियर का भुगतान […]

You May Like