मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने ली जानकारी, अमन-शांति से त्योहार मनाने की अपील

हिण्डोरिया/दमोह। नवागत एसपी आनंद कलादगी के विशेष दिशा-निर्देश पर स्थानीय जामा मस्जिद के सामने वाले परिसर में हिण्डोरिया पुलिस द्वारा मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति में मुहल्ला जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी एवं टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, वीट प्रभारी एएसआई राम कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बैठक में सन्निकट मुस्लिम समुदाय के मुहर्रम पर्व पर होने वाले सभी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली गई। मुहल्ले के नागरिकों की समस्याओं को लेकर आपसी विमर्श किया गया। बैठक में शराबियों के उत्पात को नियंत्रित करने एवं पुलिस गश्त सतत करने पर भी चर्चा हुई। एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि जिले में शासन-प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के विशेष आदेश पर सभी थाना क्षेत्रों में मुहल्ला जन-सुनवाई कार्यक्रमों का आयोजन कर आम नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं समझा जाकर उनका समाधान कराने का प्रयास पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी समुदायों से अपने-अपने पर्व हमेशा की तरह मिलजुल कर अमन शांति के साथ मनाए जाने की अपील भी की।

Next Post

माधवगंज में कपड़े की दुकान में भीषण आग

Sat Jun 20 , 2026
ग्वालियर। माधवगंज क्षेत्र में कपड़े की दुकान में आग लगने से महाराज बाड़ा के समीप शहर के इस व्यस्त बाजार में हड़कंप मच गया। फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है। लाखों का नुक्सान हुआ है। आग की सूचना प्राप्त होने पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र […]

You May Like