
रीवा। संयुक्त आयुक्त सहकारिता राकेश कुमार पाण्डेय ने 51 सहकारी समितियों को पंजीयन समाप्त करने का नोटिस दिया है. यह नोटिस मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 18 ए/क के तहत दिया गया है. इन समितियों द्वारा वार्षिक आमसभा की बैठक न कराने, पंजीयन के बाद निर्वाचन न कराने पर नोटिस दिया गया है. इन समितियों द्वारा समिति का रिकार्ड संधारित न कराने तथा रिकार्ड का परीक्षण कराकर ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत न करने के कारण नोटिस दिया गया है. नोटिस का 15 दिन की समय-सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर इन समितियों के पंजीयन निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी.
इस संबंध में संयुक्त आयुक्त ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति नहरो, महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति करही नईगढ़ी, जोन्ही दुग्ध उत्पादक समिति जोन्ही, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति वनपाडर, डिहिया, अमोखर, खटखरी, डढिय़ा को नोटिस दिया गया है. इसी तरह महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति दुवगवां, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक समिति गोहट तथा कैथा, कान्हा दुग्ध उत्पादक समिति पटपरा, माँ सरस्वती दुग्ध उत्पादक समिति दुवगवां कुर्मियान, कामधेनु दुग्ध उत्पादक समिति तड़ौरा, प्राथमिक दुग्ध उत्पादक समिति रेरूआ, गोपाल दुधारू पशु एवं दुग्ध उत्पादक समिति बड़ी हर्दी, महिला दुग्ध उत्पादक समिति पटेहरा, पटेहरा दुग्ध उत्पादक समिति पटेहरा हनुमना, ढनगन दुग्ध उत्पादक समिति ढनगन तथा लक्ष्मणबाग दुधारू पशु एवं दुग्ध विक्रय समिति रीवा को भी नोटिस दिया गया है.
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि दुग्ध उत्पादक समिति सगहन, अन्त्योदय बांस टोकरी समिति देवतालाब, प्राथमिक सीएसव्हीएलई समिति मऊगंज, हेल्पिंग नेटवर्क कम्युनिटी साख समिति अनंतपुर रीवा, विन्ध्य ई रिक्शा परिवहन समिति रीवा, माँ अष्टभुजा तेलघानी समिति बंधावा भाईबाट, राधाग्राम संगठन आजीविका समिति अटरा, दीनदयाल अन्त्योदय बांस टोकरी समिति झौरा, किसान बीज उत्पादक समिति कोटरा कला, बीज उत्पादक समिति कुठिला, नर्मदा बीज उत्पादक समिति हिनौता तथा उन्नत बीज उत्पादक समिति झोटिया को भी नोटिस दिया गया है. बीज उत्पादक समिति देवगावं, भागवत बीज उत्पादक समिति चौखड़ा, भारत बीज उत्पादक समिति अंजौरा महाकाल बीज उत्पादक समिति धोपखरा, यशोदा बीज उत्पादक समिति बरहटा, किसान बीज उत्पादक समिति पैपखरा, बीज उत्पादक समिति परसिया तथा पडेरूआ को भी नोटिस दिया गया है. देव किसान बीज उत्पादक समिति रकरी, प्रज्ञा बीज उत्पादक समिति दोहा, देव बीज उत्पादक समिति डिहिया, भोले बीज उत्पादक समिति पाडर, विन्ध्य खाद बीज क्रय-विक्रय समिति सोहागी, परमज्योति मछुआ सहकारी समिति चन्द्रमहुली, जानकी मछुआ समिति चचाई, आदिवासी मछुआ समिति रतनगवां, साहिल मत्स्य पालन समिति हर्दीखुर्द काठना तथा हिना महिला बहुउद्देश्यीय समिति रीवा को भी नोटिस दिया गया है.
