कोलकाता में ईडी की बड़ी स्ट्राइक, रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘सोना पप्पू’ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के सिंडिकेट राज का हुआ पर्दाफाश

कोलकाता | प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार तड़के कोलकाता में जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। सुबह 7 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में दक्षिण कोलकाता के कस्बा और बालीगंज जैसे पॉश इलाकों को निशाना बनाया गया। ईडी के निशाने पर मुख्य रूप से रसूखदार कारोबारी बिस्वजीत पोद्दार उर्फ ‘सोना पप्पू’ का आवास और उससे जुड़ी कंपनियों के दफ्तर रहे। केंद्रीय बलों के जवानों की मौजूदगी में ईडी की कई टीमों ने एक साथ दबिश दी। जांच एजेंसी के अनुसार, सोना पप्पू के खिलाफ रंगदारी, धमकी और अवैध वसूली की कई एफआईआर पहले से दर्ज हैं, जिन्हें आधार बनाकर अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की जा रही है।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक, सोना पप्पू दक्षिण कोलकाता के कस्बा और बालीगंज इलाकों में कथित तौर पर कई ‘सिंडिकेट’ चलाता है। आरोप है कि वह विभिन्न निर्माण कंपनियों (रियल एस्टेट) से डरा-धमकाकर करोड़ों रुपये की वसूली करता था और यह काली कमाई कुछ बेहद ‘प्रभावशाली’ लोगों तक पहुंचाई जाती थी। इस मामले में राजनीतिक संबंध भी चर्चा का विषय बने हुए हैं, क्योंकि सोना पप्पू को क्षेत्र के कद्दावर नेताओं का करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने इस मामले से जुड़े कुछ अन्य रसूखदारों को भी पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसके ठीक दो दिन बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

सोना पप्पू के घर के अलावा, जांच दल ने बालीगंज स्थित एक कंपनी के दफ्तर में भी लंबी तलाशी ली, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया गया है। स्थानीय निवासियों ने भी पूर्व में सोना पप्पू के गुट पर इलाके में अशांति फैलाने और गुटीय संघर्ष के आरोप लगाए थे। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों को निराधार बताया है, लेकिन ईडी अधिकारियों को संदेह है कि वित्तीय गबन के इस मामले के तार काफी गहरे जुड़े हैं। फिलहाल, छापेमारी की प्रक्रिया जारी है और आने वाले घंटों में कुछ बड़ी बरामदगी या गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

अचलनाथ महादेव मंदिर के पास दरगाह से हटेगा कब्जा

Wed Apr 1 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर में हिंदू आस्थाओं के केंद्र बाबा अचलनाथ महादेव मंदिर के समीप स्थित दरगाह पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर आखिरकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत की पहल और लगातार ज्ञापन देने के बाद प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने […]

You May Like