रन फॉर साइबर सेफ्टी मैराथन:700 नागरिकों ने दौड़कर दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

जबलपुर। चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत आज जबलपुर पुलिस द्वारा ‘रन फॉर साइबर सेफ्टी’ (साइबर मैराथन) का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित इस दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं और सामाजिक संगठनों सहित लगभग 700 नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया और डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया। इस मैराथन का शुभारंभ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन और गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

दौड़ शुरू होने से पहले कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें और अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें।

इन रास्तों से गुजरी मैराथन, विजेताओं का सम्मान-

यह मैराथन पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें आंबेडकर चौक, हाईकोर्ट चौक, घंटाघर, तैयब अली चौक, पर्यटन तिराहा शामिल हैं। इन प्रमुख चौराहों से होते हुए मैराथन वापस पुलिस परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई। दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार प्रतिभागियों को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शारीरिक फिटनेस की तरह डिजिटल सुरक्षा भी जरूरी-

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत जबलपुर पुलिस लगातार स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और बस स्टैंडों पर जागरूकता गतिविधियां चला रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक फिटनेस आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार डिजिटल युग में सुरक्षित जीवन के लिए साइबर जागरूकता भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Next Post

दूल्हे के पिता की ह्र्दय गति रूक जाने से शादी की खुशियां मातम में बदली

Wed Jul 8 , 2026
पांढुरना,नगर के लक्ष्मीस्मृति भवन में चल रहें एक विवाह समारोह की खुशिया आज उस समय मातम में बदल गई जब लोगों को पता चला कि दुल्हा बनें लडक़े के पिता की ह्रदय गति रूक जाने से निधन हो गया,आनन-फानन में विवाह की शेष बची रस्मों की आदायगी कर दुल्हा दुल्हन […]

You May Like