दूल्हे के पिता की ह्र्दय गति रूक जाने से शादी की खुशियां मातम में बदली

पांढुरना,नगर के लक्ष्मीस्मृति भवन में चल रहें एक विवाह समारोह की खुशिया आज उस समय मातम में बदल गई जब लोगों को पता चला कि दुल्हा बनें लडक़े के पिता की ह्रदय गति रूक जाने से निधन हो गया,आनन-फानन में विवाह की शेष बची रस्मों की आदायगी कर दुल्हा दुल्हन सहित अन्य बारातियों को साथ लेकर वापस गांव लौट गया।

पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के जवाहर वार्ड निवासी एक किसान की पुत्री का सीमावर्ती महाराष्ट्र के अमरावती जिले के वरूड़ निवासी निखिल पांडे के साथ सामाजिक रीति रिवाजों से पांढुरना नगर पालिका के लक्ष्मी स्मृति भवन में 8 जुलाई 2026 के दोपहर विवाह की रस्में चल रहीं थी,इसी दौरान परिजनों को सूचना मिली की दुल्हें के पिता संजयराव पांडे का वरूड़ के निजी निवास पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया,इस दुखद सूचना की जानकारी मिलते ही हाल में चल रहीं विवाह समारोह की खुशिया मातम में बदल गई।

आनन-फानन में विवाह समारोह की शेष बची रस्मों की अदायगी कर दुल्हा बने निखिल ने दुल्हन तथा अन्य बारातियों को साथ लेकर अपने गृह नगर वरूड़ लौट गया,वहीं इस विवाह समारोह में शामिल होने आए अन्य लोग भी इस दुखद समाचार की जानकारी लगने दुल्हा-दुल्हन को आर्शीवाद दिए बगैर बैरंग ही लौटना पड़ा ।

Next Post

पुलिस सैलरी पैकेज में दो कर्मचारीयों के परिवार जनों को एक-एक करोड़ एसपी ने दिए चैक

Wed Jul 8 , 2026
दमोह। पुलिस सैलरी पैकेज केवल अंतर्गत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला दमोह में पदस्थ कर्मचारी स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान व आरक्षक भूपेन्‍द्र ठाकुर के निधन उपरांत उनके परिवार के आश्रित […]

You May Like