पुलिस सैलरी पैकेज में दो कर्मचारीयों के परिवार जनों को एक-एक करोड़ एसपी ने दिए चैक

दमोह। पुलिस सैलरी पैकेज केवल अंतर्गत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला दमोह में पदस्थ कर्मचारी स्वर्गीय प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान व आरक्षक भूपेन्‍द्र ठाकुर के निधन उपरांत उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1-1 करोड़ की राहत राशि का किया गया.भुगतान, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) द्वारा परिवारजन को चैक प्रदाय किया गया.दमोह पुलिस में पदस्थ प्रधान.आर. शमीम खान व आरक्षक भूपेन्‍द्र ठाकुर जिनका माह जून वर्ष 2025 में दुर्घटना के पश्चात अस्पताल में उपचाररत रहते दुखद निधन हो गया था. पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों व उनके परिवारजन को आर्थिक संबंल प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अनुबंध किया गया है। जिसके अंतर्गत दुर्घटना में पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर उस कर्मचारी के आश्रित परिवारजन को योजना के 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है.पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जिला दमोह में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रीमति शमीम खान व आरक्षक भूपेन्‍द्र ठाकुर के परिजनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) तथा स्‍टेट बैंक कटनी के मुख्‍य प्रबंधक पुष्‍पराज पटेल, स्‍टेट बैंक दमोह के मुख्‍य प्रबंधक संतोष वर्मा व बीडीएम प्रकाश रैकवार की उपस्थिति में चेक प्रदान किया गया.

Next Post

इंस्पायर अवार्ड के लिए केशव का चयन 

Wed Jul 8 , 2026
सिवनी। प्रतिभा परिचय की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को चरितार्थ करते हुए नगर के 200 वर्ष पुराने प्रथम बालक स्कूल हिंदी मेंन बोर्ड माध्यमिक शाला सिवनी के केशव पिता गणपत यादव ने इंस्पायर अवार्ड योजना 2025,26 मैं शामिल होकर बताए गए मॉडल के अनुरूप अपनी प्रस्तुति देकर चयनित किए […]

You May Like