
जबलपुर । खमरिया थाना अंतर्गत डुमना रोड पर भीषण सडक़ हादसा होने से टल गया। दरअसल तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि एयरबैग खुल गए जिससे चालक की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार चंडी टोला के पास एक तेज रफ्तार कार क्रमांक जीजे 38 बीबी 3178 शनिवार शाम अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर ही पलट गई। हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटते ही वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन समय पर कार के एयरबैग खुलने के कारण चालक युवक की जान सुरक्षित बच गई। कार के पलटते ही उसके सुरक्षा एयरबैग तुरंत खुल गए थे। इसके चलते चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। राहगीर तुरंत चालक की मदद के लिए मौके पर दौड़े और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि जिस समय यह कार अनियंत्रित होकर पलटी, उस दौरान सडक़ के उस हिस्से पर कोई दूसरा वाहन या पैदल यात्री मौजूद नहीं था। अन्यथा यह दुर्घटना किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।
