रीवा में बम धमकी से हड़कंप, नवीन कोर्ट परिसर खाली

रीवा: नवीन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह धमकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से हाई कोर्ट को भेजी गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया।

जाज सुबह करीब 8:30 बजे हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया था। हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला न्यायाधीश (DJ) की अनुमति के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे नवीन कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। साथ ही बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियातन पूरे परिसर को खाली रखा गया है।

फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच में जुटी हुई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Post

पति-पत्नी और मासूम की मौत के मामले में तेंदूखेड़ा पहुंचे एसपी, जांच के लिए बुलाई गई एफएसएल व डॉग स्क्वायड

Thu Jan 8 , 2026
दमोह: जिले के तेंदूखेड़ा इलाके में एक घर के भीतर पति, पत्नी और उनकी दो वर्षीय बच्ची के शव फांसी पर झूलते मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार […]

You May Like