कॉलेज में एसिड फेंकने की धमकी, सिरफिरे आशिक पर केस

इंदौर: बाणगंगा पुलिस ने युवती को लगातार परेशान करने, सोशल मीडिया पर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने, कॉलेज आकर एसिड फेंकने की धमकी देने और उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जिनेन्द्र उर्फ जैनु पंथी निवासी भागीरथपुरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.पीड़िता की आरोपी से वर्ष 2021 से जान-पहचान थी.

करीब तीन साल बाद आरोपी के अन्य युवतियों से बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद उसने अलग अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया आईडी से लगातार कॉल और मैसेज कर युवती को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. आरोपी ने कॉलेज पहुंचकर युवती पर एसिड फेंकने की धमकी दी और सोशल मीडिया के जरिए उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई. युवती की अनुज जोशी से सगाई होने के बाद आरोपी ने उसके मंगेतर को भी फोन पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

Next Post

शिक्षा विभाग बच्चों के शैक्षणिक स्तर को सुधारते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम दें

Sat Jul 11 , 2026
रीवा: स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी जिलों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें, किसी भी स्थिति में गर्भवती महिलाओं की जान को खतरे में डालते हुए घर में प्रसव न कराया जाए, प्रसव हर हाल में अस्पताल में हो. स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के […]

You May Like