विद्यार्थियों ने समझी सामाजिक न्याय विभाग की कार्यप्रणाली


इंदौर:रेनेसां विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय स्थित सामाजिक न्याय विभाग का शैक्षणिक दौरा किया. इस दौरान छात्रों ने विभाग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और प्रशासनिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया.दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक न्याय विभाग के कामकाज, कल्याणकारी योजनाओं, सार्वजनिक सेवा तंत्रों तथा सामाजिक सशक्तिकरण एवं समावेशन से जुड़ी नीतियों की जानकारी ली.

छात्रों को कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, समाधान केंद्र, निर्वाचन शाखा तथा अन्य प्रशासनिक इकाइयों की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया. इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक शासन व्यवस्था से जोड़ना और सामाजिक न्याय की भूमिका को समझने का अवसर प्रदान करना था.

अधिकारियों और शिक्षकों ने किया मार्गदर्शन
रजनीश सिंहा सहित संबंधित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को विभागीय प्रक्रियाओं की जानकारी दी. इसके अलावा महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, खाद्य विभाग के गामड़ तथा शैलेंद्र सोलंकी ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया. महाविद्यालय की ओर से विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ सोशल साइंस डॉ. लवीना सिंह, फैकल्टी सदस्य समर्थ श्रीमाल और गीतांशी शर्मा उपस्थित रहे.

Next Post

एमपीपीएससी इंदौर में आधुनिक कमांड कंट्रोल रूम शुरू

Sat Apr 25 , 2026
इंदौर:मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी परिसर में आज आधुनिक कमांड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया. आयोग के अध्यक्ष राजेश लाल मेहरा ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए इसकी सराहना की.इस कंट्रोल रूम के शुरू होने से अब आयोग प्रदेश के 54 जिला मुख्यालयों […]

You May Like