
सिंगरौली, सरई थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पोखरीटोला स्थित एक किराना दुकान से 51 लीटर 400 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 26 हजार 152 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 2 सितम्बर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पोखरीटोला निवासी ज्वाला प्रसाद साहू अपनी किराना दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर सरई पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके से देशी प्लेन शराब के 82 पाव, देशी प्लेन मसाला के 101 पाव, गोवा व्हिस्की के 17 पाव, लंदन प्राइड के 5 पाव तथा लेमाउंट बीयर के 29 नग बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी ज्वाला प्रसाद साहू, उम्र 46 वर्ष, निवासी पोखरीटोला के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में आबकारी एक्ट, चोरी, खनिज अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में छह अपराध दर्ज हैं। कार्रवाई एसपी शियाज के.एम., एएसपी सर्वप्रिय सिंहा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में हुई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विजय तिवारी, अनुराग मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत साहू सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
