जनजातीय स्वाभिमान के प्रति भगवान बिरसा मुंडा: राधा

सिंगरौली । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह रहीं। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर अंकित अस्थाना, जिपं सीईओ संघ प्रिय, ननि अध्यक्ष देवेश पांडेय, पूर्व विधायक रामलल्लू बैस एवं पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री राधा सिंह ने संबोधित किया। वहीं विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी होने के साथ-साथ सामाजिक जागरण एवं जनजातीय अस्मिता के प्रतीक हैं।

जनजातीय छात्रों को किया गया सम्मानित

समारोह के अंतर्गत कन्या महावि. से जनजातीय गौरव दिवस के प्रति जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर आधारित नाटक का प्रभावशाली मंचन किया। समारोह के समापन अवसर पर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनजातीय विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रवेंद्र धर द्विवेदी, तहसीलदार सविता यादव, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रेखा पांचाल, ननि के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

Next Post

सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल 

Sun Nov 15 , 2026
सरई। सड़क पर जा रहे लोगों के लिए आज रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा दिल दहला देने वाला रहा, जहां मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गये। घायलो को स्थानीय लोगों के मदद से उपचार के लिए सीएससी सरई में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सरई मार्ग […]

You May Like