गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

सिख समुदाय ने किया मुख्यमंत्री डॉ यादव का सम्मान
तलवार भेंट की गई ,गुरुद्वारे में हुआ आयोजन

उज्जैन:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की वीरता को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों की शहादत जिस तरह से वर्ष 1704 में हुई थी, ऐसे में उनकी शहादत को याद करते हुए सिख समुदाय प्रकाश पर्व मनाता है. प्रभात फेरिया निकालता है और 4 साहिबजादो को याद करते हुए एकजुट होकर धार्मिक आयोजन किया जाता है. इसी आयोजन में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे.हमको जरा सी चोट लग जाये तो हमारी हालात खराब हो जाती है, इधर गुरु गोविंद सिंह जी के 4 साहेब जादो ने जिस तरह से 10 लाख सैनिकों के बीच में अकेले वीरता का प्रदर्शन किया, वह शब्दों में वर्णन करना संभव नहीं है. यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दूध तलाई गुरुद्वारा में रविवार को कही.

नीली पगड़ी से सम्मान
दरअसल सिख समुदाय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सम्मान करने के लिए रविवार को दूध तलाई गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें डॉ यादव को नीली पगड़ी बांधकर तलवार भेंट की गई और मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया.

सीएम ने टेका सीएम मत्था
उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरुद्वारे पहुंचे. गुरु ग्रंथ के समक्ष मत्था टेका और सिख समुदाय का आभार व्यक्त किया. इस दौरान समाज के पदाधिकारी गण एवं महिला पुरुषजन गुरुद्वारे में उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा राज्य के स्कूलों में गुरु गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों की कहानी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. इससे बच्चों को उनके बलिदान और प्रेरणादायक जीवन के बारे में पता चल सकेगा.

गुरु गोविंद सिंह का भी पाठ्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिख समुदाय को संबोधित करते हुए गुरुद्वारे में कहा कि जब मैं उच्च शिक्षा मंत्री था तब गुरु गोविंद सिंह के योगदान को भी स्कूली पाठ्यक्रम शामिल किया अब चार साहिबजादे की वीरता को भी लिया जा रहा है.

Next Post

इंदौर सभी घरों में नल से जल पहुंचाने वाला जिला शीघ्र घोषित होगा

Mon Jan 6 , 2025
कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश इंदौर: जिले को प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के अंतर्गत शीघ्र ही हर घर में नल से जल वाला जिला घोषित किया जायेगा. इसके लिए तेजी से प्रयास जारी है. कलेक्टर आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले […]

You May Like