मोहन यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल, 30 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को गुरुवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुरुष पैरा 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित के स्वर्ण पदक तथा मोहम्मद बासिल के रजत पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पुरुष लॉन्ग जंप स्पर्धा में श्रीशंकर के रजत पदक जीतने पर भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों की इस सफलता ने करोड़ों भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम का प्रेरक उदाहरण है। डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

.....

Next Post

नीरज की अगुवाई में भारत के तीन एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Thu Jul 30 , 2026
ग्लासगो, (स्कॉटलैंड) 30 जुलाई (वार्ता) नीरज चोपड़ा की अगुवाई में भारत के तीन एथलीटों ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2026 की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल जगह बना ली है। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिराज क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहे। ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, रोहित […]

You May Like