सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में 7 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. नाली निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से नागरिकों को राहत मिल सकेगी. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के लिए परिषद कार्य कर रही है. नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है. इस अवसर पर पार्षद कमलेश राठौर, राजेश माझी, नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद थे.
