चोरी की 2.46 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 15 दिनों में चोरी, नकबजनी और अन्य मामलों में 2.46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चोरी की संपत्ति और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर विभिन्न जिलों में आरोपियों की धरपकड़ की। उज्जैन, नागदा और भाटपचलाना में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान करीब 41.80 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई। हरदा पुलिस ने मकान में चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए।

बैतूल में दो मामलों में करीब 27 लाख रुपये के आभूषण, जबकि ग्वालियर में 26.40 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद हुई। सतना पुलिस ने करीब 18.94 लाख रुपये के आभूषण जब्त किए।

मंदसौर, सीहोर, खरगोन, झाबुआ, अलीराजपुर, विदिशा और रतलाम में भी उल्लेखनीय बरामदगी हुई। शासकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन में चोरी के मामलों में 10.25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की।

पुलिस के अनुसार तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और जिलों के बीच बेहतर समन्वय से संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई मजबूत हुई है।

Next Post

पीएम श्री केवी 1 में राष्ट्रीय एकता पर्व सम्पन्न, विजेताओं को मिला सम्मान

Thu Aug 20 , 2026
भोपाल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक एक में दो दिवसीय संभागीय ‘राष्ट्रीय एकता पर्व’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विजयवीर सिंह, सहायक आयुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन (भोपाल संभाग) ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने पर […]

You May Like