आष्टा। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में एसडीएम नितिन टाले सहित राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अनेक उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. केन्द्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपार्जन संस्थाओं को टोकन जारी करने तथा तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए.
अधिकारियों ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण
