ग्वालियर जिले में भी 21वी पशु संगणना शुरू

ग्वालियर/ सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले में भी 21वी पशु संगणना का कार्य शुरू हो गया है। जिले के सभी गाँवों व वार्डों में घर-घर जाकर विभागीय प्रगणकों द्वारा पशु संगणना का काम किया जा रहा है। जिले के पशुपालकों से राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। सभी पशुपालक परिवारों के मुखिया से आग्रह किया गया है कि वे पशु संगणना के लिये पहुँच रहे प्रगणकों को वांछित जानकारी अवश्य प्रदान करें, जिससे जिले में सही-सही पशु संगणना हो सके।

*पशुओं को मुँह पका व खुर पका रोग से बचाने के लिए नि:शुल्क टीकाकरण अभियान भी शुरू* गौवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं को मुँह पका व खुर पका (एफएमडी) बीमारी से बचाने के लिये जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। नई साल से शुरू हुआ यह अभियान 15 फरवरी तक जारी रहेगा। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी ब्रजकिशोर शर्मा ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने समस्त गौवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं को मुँह पका एवं खुर पका बीमारियों से बचाने के लिये टीके अवश्य लगवाएं। टीके लगाने के लिये पशुपालन विभाग का अमला जिले के सभी गाँवों में पहुँचेगा।

Next Post

किशोर नगर से स्नेह बालाजी नगर में दो वृक्ष स्थानांतरित

Thu Jan 2 , 2025
खंडवा। पर्यावरण के इतिहास में निमाड़ का खंडवा नई इबारत लिख रहा है। बालाजी ग्रुप ने वैज्ञानिक तरीके से 100 साल पुराने बरगद के पेड़ स्थानांतरित कर दिए। उनमें कोपलें फूटने के बाद अब शहर के लोग भी इससे प्रेरित हो रहे हैं। किशोर नगर के सुशीला बालाजी नगर में […]

You May Like