
भोपाल।हबीबगंज थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाते हुए रास्ता जाम के मामले में गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस जानकारी के अनुसार तेज़ आवाज़ में डीजे बजाकर रास्ता जाम करने वाले डीजे संचालक सुरेंद्र पाल निवासी चक्की चौराहा के खिलाफ एक्शन लिया गया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराएं लगाते हुए कार्रवाई की है. इसके साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत डीजे को भी जप्त कर लिया गया है. भोपाल त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जार रही है.
