राज्यमंत्री ने रैगांव क्षेत्र में 4.89 करोड रूपये लागत की दो महत्वपूर्ण सडकों का किया शिलान्यास

सतना। नगरीय विकास एवं अवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र रैगांव के भ्रमण के दौरान 4 करोड 89 लाख 94 हजार रूपये लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सडकों का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि रैगांव में विकास की गाडी अब रफ्तार से चलेगी। ये सडके तारकोल और गिट्टियों का मिश्रण ही नहीं बल्कि क्षेत्र के किसान, मजदूर और युवाओं के लिए प्रगति और सुविधा का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव को अच्छी कनेक्टविटी मिले और ग्रामीण क्षेत्र भी प्रदेश के मानचित्र पर चमके।

राज्यमंत्री ने कोठी, सिंहपुर मार्ग से खनगढ तक 4 किमी लम्बी सडक का भूमिपूजन किया। लगभग 2 करोड 78 लाख 11 हजार रूपये की लागत से बनने वाली इस सडक कार्य को 8 माह की समय-सीमा में पुल-पुलियों सहित पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कोठी-सिंहपुर मार्ग से बैसन टोला तक 2.92 किमी लम्बाई की 1 करोड 88 लाख 83 हजार रूपये लागत से बनने वाली सडक का भूमिपूजन भी किया। इस सडक का निर्माण कार्य 5 माह की समय-सीमा में पूरा किया जायेगा। राज्यमंत्री ने कहा कि सडक निर्माण में गुणवत्ता मानकों का कडाई से पालन किया जाये। विकास कार्यो की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। कोठी-सिंहपुर मार्ग से खनगढ तक और कोठी-बैसन टोला तक बनने वाले 6.92 किमी लम्बाई के इन मार्गो से क्षेत्र की विकास की तस्वीर बदलेगी।

Next Post

जीएसीसी में मना मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Sun Nov 2 , 2025
इंदौर. श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. अब्दुल कलाम सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य शोभा ताई पैठनकर और पूर्व प्राध्यापक योगेंद्रनाथ शुक्ल मुख्य अतिथि रहे. कार्यक्रम में डॉ. अलका जैन ने […]

You May Like