
इंदौर. श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. अब्दुल कलाम सभागार में हुए कार्यक्रम में पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य शोभा ताई पैठनकर और पूर्व प्राध्यापक योगेंद्रनाथ शुक्ल मुख्य अतिथि रहे.
कार्यक्रम में डॉ. अलका जैन ने अपने स्वतंत्रता सेनानी परिजनों से जुड़े संस्मरण साझा किए, जबकि शुक्ल ने मध्यप्रदेश के गठन से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां दीं. शोभा ताई पैठनकर ने प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश केवल सरकारी प्रयासों से संभव” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. कार्यक्रम का संचालन प्रो. हरीश मिमरोठ और अध्यक्षता डॉ. ममता चंद्रशेखर ने की. डॉ. पदमा पटेल ने अतिथियों का परिचय कराया.
