
इंदौर. महिला पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर एक युवती की शिकायत पर तीन आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. फरियाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. शिकायत में बताया कि विवाह के बाद पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी. मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया. पुलिस ने फरहान मोहम्मद खान, अख्तर खान सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया है. सभी आरोपित रतलाम और इंदौर के निवासी हैं. मामले की जांच महिला थाना पुलिस कर रही है.
