संगीत समारोह के दूसरे दिन भरतनाट्यम की प्रस्तुति

सतना:मैहर के ख्यातिलब्ध उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह की द्वितीय संध्या का शुभारंभ मैहर वाद्य बृंद की प्रस्तुति से किया गया ।मैहर वाद्य बृंद के कलाकारों ने राग बागेश्वरी, राग देश की द्रुत लय में नलतरंग की मनोहारी प्रस्तुति दी।समारोह की द्वितीय प्रस्तुति दिल्ली की आरोही मुंशी के भरत नाट्यम एकल नृत्य की रही ।सूचिस्मिता साहू एवम साथी ओडिसा द्धारा प्रस्तुत ओड़िशी समूह नृत्य,सागर के एसएलडीए अवधेश प्रताप सिंह का गायन,अश्वनी शंकर दिल्ली की शहनाई जुगलबंदी और रायपुर के सचिन कुम्हारे के कथक एकल नृत्य को दर्शकों श्रोताओं की भरपूर वाह वाही मिली।

संगीत समारोह की संध्या में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, अपर कलेक्टर सतना विकास सिंह, एसडीएम दिव्या पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह, डॉ के सी जैन, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, विकास तिवारी, सत्यभान पटेल, विश्वनाथ चौरसिया आर के सिंह,सहित मैहर के संगीत रसिक श्रोता गण उपस्थित रहे।

Next Post

ढाई लाख के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Sun Nov 9 , 2025
सतना:मैहर पुलिस ने ढाई लाख के गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मैहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही […]

You May Like