ढाई लाख के गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

सतना:मैहर पुलिस ने ढाई लाख के गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए मैहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए 21.650 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000/- (ढाई लाख रुपये) है।घटनाक्रम के अनुसार 07नवम्बर को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति हीरो होंडा मोटर साइकिल क्रमांक MP 19 ZJ 2302 से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कटनी से मैहर क्षेत्र में आने वाले हैं।

कोतवाली पुलिस के द्वारा इंडियन कॉफी हाउस के पास छुपाव हासिल करते हुए उक्त नम्बर की मोटरसाइकिल एवम मुखबिर के बताए हुलिया के व्यक्तियों पर नजर रखी गई। कुछ देर में उक्त मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति कटनी हाइवे से मैहर कस्बा के अंदर प्रवेश किए। पुलिस टीम के द्वारा उक्त मोटरसाइकिल का पीछा कर ब्रिज के नीचे भट्ठा के पास तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनके हाथ में लिए तीन बैग से कुल 21.650 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 2,50,000 रुपए है।

आरोपियों के कब्जे से उक्त गांजा एवम मोटर साइकिल जप्त करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है व धारा 8/20/29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।जिन्हें गिरफ्तार किया गया उनमें सनत कुमार पिता रघुवर पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी मढ़करा, थाना रामनगर अवनीश पटेल पिता राजभान पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी मढ़करा, थाना रामनगर छोटू चौधरी पिता सुनील चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रहमतनगर, थाना बेलपहर, जिला झारसुगुड़ा (उड़ीसा) शामिल हैं.

Next Post

मदीना भवन में चादरपोशी से कतराए अतिथि

Sun Nov 9 , 2025
सतना:मंदिर और राजमहलों से संगीत के स्वरों को आम लोगों के बीच पहुचाने का सफल प्रयास करने वाले बीसवीं सदी के दुनिया के बडे संगीतकारों में शुमार विन्ध्य की अमिट धरोहर बाबा अलाउद्दीन    खान की 51वीं स्मृति संगीत संध्या में हुई खानापूर्ति का अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता […]

You May Like