सीवरेज और नर्मदा पाइपलाइन सुधार कार्य की सुस्त रफ्तार बनी मुसीबत

इंदौर: शहर में सीवरेज और नर्मदा पाइपलाइन सुधारने के लिए चल रहे कार्य की सुस्त रफ्तार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है. नेहरू नगर में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं. बरसात में कीचड़, जलभराव और खुले गड्ढों से हादसे का खतरा बढ़ गया है.वार्ड क्रमांक 26 स्थित नेहरू नगर में सीवरेज लाइन के बार-बार चोक होने और पुरानी नर्मदा पाइपलाइन से कम व दूषित पानी मिलने की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति अब क्षेत्रवासियों के लिए नई परेशानी बन गई है.

पाइपलाइन डालने के बाद कई गलियों की पक्की सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, जिनका अब तक पुनर्निर्माण नहीं किया गया, जगह-जगह खुले पड़े गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं. बरसात के कारण कीचड़ और जलभराव से हालात और बिगड़ गए हैं. रहवासी, राहगीर और स्थानीय व्यापारी रोजाना परेशानी झेलने को मजबूर हैं. यहां के रहवासियों का कहना है कि यदि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाता और सड़कों की तुरंत मरम्मत होती तो उन्हें इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता. रहवासियों ने जिम्मेदारों से जल्द कार्य पूरा कर सड़कें बहाल करने की मांग की है.

यह बोले वार्डवासी…

खुदाई करने के बाद सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कर दी जाए तो लोगों को आसानी हो जाए. बारिश के कारण मिट्टी से कीचड़ हो रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है.
– दिशांक तालावले

पूरा मार्ग खुदा पड़ा है, इससे यातायात प्रभावित हुआ है. इसका व्यापार पर भी बहुत ज्यादा बुरा असर पड़ रहा है. काम अच्छा है, लेकिन जल्दी से पूरा कर देना चाहिए.
– अंतु मेहर

अब जब टेंडर खुले होंगे, तब काम शुरू किया है. हालांकि इस काम को गर्मी में शुरू करते तो जिस स्पीड से कार्य चल रहा था, अब तक तो पूरा हो ही जाता. बरसात में लोगों को परेशानी नहीं उठाना पड़ती.
– सुरेश स्वामी

गली नंबर तीन में पिछली बारिश के बाद कार्य शुरू किया गया था, मुख्य मार्ग पर सीवरेज लाइन का कार्य हुआ, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई. जर्जर सड़क से दुर्घटनाएं हो रही हंै.
– राजू हासापुरिया

Next Post

1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट

Wed Jul 1 , 2026
1 जुलाई को गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये की भारी कटौती की गई है, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है। 1 जुलाई 2026 को देश भर के गैस उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही बड़ी और […]

You May Like