रिटायर्ड एसआई के चोरी करने वाला गिरफ्तार

8.40 लाख के जेवरात बरामद

जबलपुर। कोतवाली पुलिस ने रिटायर्ड एसआई के घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से चुराये हुए सोने एवं चाँदी के जेवरात कीमती लगभग 8 लाख 40 हजार रूपये के जप्त किए गये। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

विदित हो कि रिटायर्ड एसआई दिनेश बाजपेयी 62 वर्ष निवासी स्टेट बैंक कालोनी 2 जनवरी को घर में ताला लगाकर परिवार के साथ पुष्पा मूवी देखने गए थे जब वापिस लौटे तो  घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। एएसपी आनंद कलादगी ने बताया कि क्षेत्रो के सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज खंगाले गये । मिले सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये किशन कुशवाहा को क्षेत्रीय बस स्टेन्ड दमोहनाका से घेराबंदी कर पकडा गया जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो अपने साथी सुमित दाहिया के साथ मिलकर स्टेट बैंक कालोनी स्थित एक सूने घर के ताले तोडकर चोरी करना स्वीकार किया एवं चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कछियाना मोहल्ला थाना पनागर  स्थित निर्माणाधीन कमरे मे जमीन के नीचे कपडे के थैले में छिपाकर रखना बताया। आरोपी किशन कुशवाहा की निशादेही पर चुराये हुए जेवरात कुल कीमती 8 लाख 40 हजार  रूपये के जप्त किये गये। शेष जेवर एवं घटना मे प्रयुक्त पल्सर मोटर सायकिल सुमित दाहिया के पास होना बता रहा है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

आरोपित पर दर्ज 14 अपराध-

उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी किशन कुशवाहा एक शातिर नकबजन एवं वाहन चोर है जिसके विरूद्ध पनागर, गढा, लार्डगंज, मदनमहल, संजीवनी नगर, गोहलपुर, विजय नगर, मझोली, कटंगी मझगवॉ में 14 अपराध हत्या, लूट, चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, के अपराध दर्ज हैं।

चोरी के लिए कर चुका है हत्या

वर्ष 2017 में थाना मगगवॉ अंतर्गत रामसेवक सोनी के घर मे घुसकर किराना दुकान से नगदी रूपये चोरी करते समय जाग जाने पर रामसेवक सोनी की मुंह एवं गला दबाकर हत्या कर दी थी।

 

Next Post

धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

Thu Jan 9 , 2025
नवभारत न्यूज बालाघाट   धान तस्करी करते पकड़ाया ट्रक को खैरलांजी थाने में किया गया खड़ा किया गया है। तस्करों के खिलाफ प्रशासन ने पत्रकारों और स्थानीय सरपंच के साथ बड़ी सफलता पाई है l ज्ञात हो कि बालाघाट जिले में सरकारी धान की तस्करी जोरो से चल रही है […]

You May Like