झांसी से बुलाई गई सेना, एक बटालियन ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद

शिवपुरी: प्रशासन के अनुसार बाढ़ का पानी तेजी से शिवपुरी के गांवों में घुस रहा है। इससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात को नियंत्रित करने के लिए झांसी से बुलाई गई सेना की एक बटालियन न सिर्फ ग्राउंड जीरो पर पहुंच चुकी है बल्कि सेना की टीम बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है।
कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए सेना को बुलाया गया है। सेना की टीम बाढ़ में फंसे ग्रामीणों, जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री भी पहुंचा रही है ।
दो टीमों में बंटकर अलग-अलग इलाकों में रेस्क्यू कर रही सेना
रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल रहे आर्मी के मेजर शिवम गांगुली ने बताया कि सेना दो टीमों में बंटकर अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य कर रही है। उनके साथ मेडिकल स्टाफ भी तैनात है। सेना के पास रेस्क्यू के लिए वोट, सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षित अधिकारी मौजूद हैं। सेना हर हालात से निपटने पूरी तरह तैयार है और जल्द ही सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Next Post

किसान की शिकायत पर नटेरन तहसील का पटवारी सस्पेंड

Wed Jul 30 , 2025
विदिशा:नटेरन तहसील के ग्राम मरखेडा के आवेदक लालता प्रसाद शर्मा ने कलेक्टर को शपथ पूर्वक जानकारी देते हुए भूमि सर्वे क्रमांक 821/1 का सीमांकन उपरांत पंचनामा रिपोर्ट जमा नहीं करने तथा सर्वे क्रमांक 882 का सीमांकन नहीं करने की शिकायत की थी जिसका मौके पर परीक्षण करने हेतु क्षेत्र के […]

You May Like