विधान सभा के मानसून सत्र में ध्यान आकर्षण

पांढुरना:अपने विधान सभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए सत्त प्रयासरत क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके ने मंगलवार को विधान सभा में मानसून सत्र के दौरान फिर एक बार अपने पांढुरना विधान सभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की उच्च पढ़ाई के लिए ग्राम पाठई में शासकीय महाविद्यालय शुरू कराने,अमरावती मार्ग के वर्धा नदी तक सडक़ बनाने की स्वीकृती दिलाने की और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के साथ ही स्कूलों में छात्रोंं के लिए बनाऐं गए सायकल स्टैंड में भारी भष्ट्राचार होने के आरोप लगाते हुए इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं करने की मांग भी कि है।

बीते दस वर्षों से पांढुरना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके अपने मिलनसार व्यक्तिव तथा अपनी साफ-सुथरी छबी एवं अपने मृदभाषी स्वभाव के चलते पूरे क्षेत्रवासियों के साथ ही अपने तथा विपक्षी दल के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के भी चहेते बनें हुए है,यह अपने आदिवासी बाहुल्य विधान सभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की और समय-समय पर शासन -प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसके निराकरण के लिए सत्त प्रयासरत रहते है।

ज्ञातव्य हो कि अन्य समस्याओं की तरह ही वे बीते कई वर्षों से अपने इस आदिवासी बाहुल्य विधान सभा क्षेत्र के दूर अंचल के ग्रामों के छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मुख्यालय पाठई में शासकीय महाविद्यालय शुरू कराने के लिए पूर्व में कई बार सरकार से गुहार लगा चूके है,लेकिन सरकार द्वारा इस मांग को आज तक स्वीकृत नहीं करने पर यह बहुत अधिक दुखी है,उन्होंने सरकार से आदिवासी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए वर्षों पूरानी इनकी इस मांग को स्मरण कराते हुए मंगलवार को फिर विधान सभा के इस मानसून सत्र में पूरे जोर शोर के साथ उठाई है।

प्रदेश मुख्यालय भोपाल के विधान सभा में जारी मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को विधायक नीलेश उइके द्वारा फिर इस मांग को उठाते हुए ग्राम पाठई में शासकीय महाविद्यालय शुरू कराने तथा नगर से महाराष्ट्र के अमरावती को जोडऩे वाला प्रमुख मार्ग नगर के तीन शेर चौक से लेकर वर्धा नदी तक बहुत अधिक खराब होने पर आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाए घटित होने की और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मुख्य सडक़ का चौडीकरण के साथ ही निर्माण कार्य की स्वीकृती दिलाने की मांग की है।
इसके साथ ही श्री उइके द्वारा सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि इनके पांढुरना विधान सभा क्षेत्र के पांढुरना सहित मोहखेड़ ब्लांक की शासकीय हायस्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्रों के साइकिल रखने हेतू बनाए गए साइकिल स्टैंड अत्यंत निम्न क्वालिटी के बनाए गए है,इन्होंने इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है।

Next Post

SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर हुए लिस्ट, निवेशकों के लिए एक्सपर्ट्स ने दी लॉन्ग-टर्म होल्ड करने की सलाह

Tue Jul 21 , 2026
मुंबई, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर मंगलवार को एक्सचेंज पर अपने आईपीओ प्राइस से 7 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर 613.30 रुपये और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 610 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जिससे कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.24 […]

You May Like