मुक्तिधाम भूमि से हटाया अतिक्रमण निर्माणाधीन मकान पर चला बुलडोजर

सिंगरौली । नगर पालिक निगम सिंगरौली ने वार्ड क्रमांक 43 हिर्रवाह स्थित मुक्तिधाम एवं विसर्जन स्थल के समीप शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के अनुसार सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए यह अभियान चलाया गया, ताकि मुक्तिधाम और विसर्जन स्थल की भूमि सुरक्षित रह सके तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सविता यादव, नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी प्रवीण गोस्वामी, राजस्व विभाग का अमला, कोतवाली बैढ़न पुलिस बल, निगम के सफाई कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों, शासकीय भूमि, मुक्तिधाम और विसर्जन स्थलों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में 2100 पौधारोपण, मंत्री प्रहलाद पटेल बोले - "यहां से सीखें पर्यावरण संरक्षण

Fri Jul 17 , 2026
दमोह.मगरोन स्थित जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में आज पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। परम पूज्य श्री श्री दादा गुरु जी के सान्निध्य और मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 2100 पौधारोपण का भव्य आयोजन किया गया।सुबह से ही जरारूधाम से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारापथरेलू जमीन में पौधे रोपे जा […]

You May Like