भाजपा बूथ अध्यक्ष को धमकाया, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक में रहने वाले भाजपा के मदनमहल बूथ क्रमांक 47 के बूथ अध्यक्ष को फोन पर चाकू मारने की धमकी मिली। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।  पुलिस के मुताबिक सुखचैन झारिया निवासी  शारदा मंदिर रोड शारदा का शारदा चौक में फोटोग्राफी की दुकान चलाता है और बीजेपी पार्टी से मदन महल बूथ क्रमांक  47 का बूथ अध्यक्ष है।

रात करीब 10 बजे वह शारदा चौक से अपने घर जा रहा था शारदा चौक के आगे शिमला हिल्स रोड किनारे कचडा पडा हुआ था वहीं पर परिचित की महिला खडी हुई थी जिसने उसेआवाज देकर रोका तब वह रुक गया तो उस महिला ने  कहा कि काफी कचडा पडा हुआ है सफाई नहीं होती जिससे कचरे की बदबू घर तक आती है, कचरे की फोटो व वीडियो बूथ अध्यक्ष अपने मोबाइल पर लिया एवं मदनमहल वार्ड के सुपुरवाइजर मूर्ति के वाट्सएप में कचरा की फोटो भेजी। इसके बाद घर चला गया। इसके बाद गंगा प्रजापति ने सुखचैन के मोबाइल नंबर पर फोन किया और रात की कचडे वाली बात को लेकर विवाद करने लगा और कहने लगा कि चाकू मारने की धमकी देने लगा।

Next Post

आर्म्स के साथ दो बदमाश दबोचे

Fri Mar 14 , 2025
जबलपुर: माढोताल पुलिस ने दो बदमाशों को आर्म्स के दबोचा है जिनके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस जप्त किया गया है।पुलिस ने बताया कि           आरटीओ आफिस के पास घेराबंदी कर आकाश बर्मन  24 वर्ष निवासी शांतिनगर राजीवगांधी वार्ड माढ़ोताल एवं शुभम बर्मन  23 वर्ष निवासी शाहीनाका रेल्वे ब्रिज तिलवारा […]

You May Like

मनोरंजन