जबलपुर: माढोताल पुलिस ने दो बदमाशों को आर्म्स के दबोचा है जिनके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस जप्त किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरटीओ आफिस के पास घेराबंदी कर आकाश बर्मन 24 वर्ष निवासी शांतिनगर राजीवगांधी वार्ड माढ़ोताल एवं शुभम बर्मन 23 वर्ष निवासी शाहीनाका रेल्वे ब्रिज तिलवारा को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आकाश बर्मन एक पिस्टल, जेब में एक कारतूस रखे मिला, जिसके सम्बंध में पूछने पर उक्त पिस्टल शुभम बर्मन द्वारा देना बताया, शुभम बर्मन से पूछने पर पिस्टल आकाश बर्मन की होना बताया।
