आरटीओ संतोष पॉल और क्लर्क रेखा पॉल की संपत्ति ईडी ने की जब्त

भोपाल: मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पॉल और सीनियर क्लर्क रेखा पॉल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दोनों की 3.38 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), भोपाल द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई। ईडी ने जांच के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत संपत्ति अटैच की है।

ईडी की जांच में सामने आया कि जांच अवधि के दौरान दोनों लोक सेवकों ने अपनी वैध आय से कहीं अधिक चल और अचल संपत्ति अर्जित की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।ईडी के अनुसार, मामले की जांच आगे भी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य संपत्तियों व लेन-देन की भी पड़ताल की जाएगी।

Next Post

गेस्ट हाउस में खूनी इश्क, प्रेमी ने ब्लेड से रेता प्रेमिका का गला

Wed Dec 31 , 2025
शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में प्रेमी ने अमर शांति गेस्ट हाउस में अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी ने स्वयं बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और पुलिस को बुलाने की कहने लगा। मौके पर […]

You May Like